चलना होगा

चलना होगा , चलना होगा। अपने सपनों के साथ , चलना होगा।। *** जहाँ तक पैर जाएंगे , दिल की इच्छा को पाएंगे। दुख - दर्द भी मिलेंगे , पर इन्हें भी सहेंगे।। *** हर एक कष्ट से गुजरेंगे , हर एक मुश्किल से लड़ेंगे। जीत या हार होगी , पर लड़ने से नहीं डरेंगे।। *** सफ़र हमेशा जारी रहेगा , हम इसमें खुशी ढूंढेंगे। जब भी थक जाएंगे , अपने सपनों को याद दिलाएंगे।। *** चलना होगा , चलना होगा। अपने सपनों के साथ , चलना होगा।। *** आओ चलें पुस्तक के कुछ अंश पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें https://notionpress.com/read/aao-chalen