आजादी गाथा
।।गीत।। आजादी गाथा… आजादी की ये गाथा तो, हमें सब मिल के गाना है! बड़ी कीमत चुकाई है, नहीं ये भूल जाना है! (१) जिन्होंने दी है कुर्बानी, उन्हें हम याद करते है! जजबा जो मिला उनसे, लिए सीने में फिरते हैं ! दिया है जिम्मेदारी जो, हमें मिलकर निभाना है! आजादी की…. (२) नया ये आज भारत है, सफल है और सबल भी हैं। दुश्मन में कहां हिम्मत, अटल भी हैं अचल भी है.. रखेंगे हम इसे अक्षुण, कसम ये हमको खाना है! आजादी की …. जय हिंद! ✍️ विरेन्द्र शर्मा “अनुज”