सफलता का हाथ




जीवन का सफर है ये अब तक,

कोई रुक नहीं सकता है इसमें,

चलना होगा कदमों के साथ।

बस जो चलते रहते हैं,

उन्हीं को मिलता है,

सफलता का हाथ।।

***

हर आगे की दिशा में होते हैं संघर्ष,

मिलती है बाधाएं,

करना होगा पार।

अपना वजुद सम्हाल कर,

जीते हैं वहीं लोग,

जो नहीं मानते हार।।

बढ़ाते चलो कदम,

हर चुनौती करने को पार।

हो जाओ तैयार।।

***

ज़िन्दगी में मिलती हैं कुछ खुशियाँ,

तो कुछ दर्द भी,

संभल कर सहना होगा।

हो जाओ सख्त,

नहीं छोड़ना है मंज़िल को,

आगे बढ़ना होगा।।

***

जीवन का सफर है ये अब तक,

कोई रुक नहीं सकता है इसमें,

चलना होगा कदमों के साथ।

बस जो चलते रहते हैं,

उन्हीं को मिलता है,

सफलता का हाथ।।

***


आओ चलें पुस्तक के कुछ अंश

पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज, अभी नशे का सामान छोड़ दीजिए

पत्रकारों के लिए विशेष रचना

सबके पास कुछ ना कुछ सुझाव होना चाहिए।