संदेश

ये वृक्ष भी उम्रदराज हो गए

चित्र
जीवन के उस  पड़ाव के बारे में लिख रहा हूँ जब एक व्यक्ति अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाता निभाता बूढ़ा हो चलता है। उस व्यक्ति को वृक्ष के माध्यम से चित्रित करने का प्रयास किया है। और चिड़ियों-पत्तियों को बच्चे व रिश्तेदारों की उपमा दी है।  ये वृक्ष भी उम्रदराज हो गए छावं देने के बदले छावं को ही मोहताज हो गए चिड़ियों ने भी अब आना बंद कर दिया डाल पर चहचहाना बंद कर दिया अब टहनियां भी ज़मीन से नाता जोड़ने लगीं पत्तियां भी धीरे धीरे सांथ छोड़ने लगीं जिनके पत्तों के नीचे होती थी घनी छाँव वो ही आज छाँव को मोहताज होने लगी पर एक चीज है जड़ें आज भी मजबूत हैं आंधी तूफ़ान में अडिग अचल खड़ी हैं खासियत जड़ों की मिटटी को बांधे हुए है तूफ़ान में भी खुद को सम्हाले हुए है उम्मीद है की वो बसंत फिर से आएगा रौनक लौटेगा और वृक्ष फिर से खिलखिलाएगा. Upendra Agrawal "Aarya"

आए हैं राजा राम

चित्र
स्वागत है आपका आए हैं राजा राम पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम भेंट मिठाई बांटिए, आए हैं राजा राम मिलकर खुशी मनाइये, आए हैं राजा राम पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम फूल से अंगना महकाइये,  आए हैं राजा राम रंगो से द्वार सजाइए, आए हैं राजा राम पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम छप्पन भोग लगाइए, आए हैं राजा राम माथे तिलक लगाइये, आए हैं राजा राम पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम आरती की थाल सजाइए, आए हैं राजा राम ढोल नगाड़े बजाइए, आए हैं राजा राम पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम सीता जी संग लाए हैं, आए हैं राजा राम वानर दल उठ आए हैं, आए हैं राजा राम पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम आए थे जिस प्रेम से शबरी के श्री राम, उसी प्रेम से आए हैं मेरी कुटिया में राम अहिल्या के श्री राम, केवट के श्रीराम, दशरथ के श्री राम, कैकई के श्री राम स्वागत है आपका आए हैं राजा राम पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम

बंटवारा

चित्र
 **बंटवारा** सुना है उनका, बंटवारा हो गया। घर बंट गया, खेत बंट गए, धन बंट गया, भाई बंट गए। सबका अपना, अलग अलग, रहबसर,अलग रहगुजर हो गया।  मां बंट गई, बाप बंट गया, बंट गई, जिम्मेदारियां भी। खून को, बांटे कोई क्या, पर रिश्तों का, सामां बंट गया। बंटवारा ये क्या ,सिर्फ धन का है, या बंटवारा, ये मन का भी है? खेल तो सारा, मन का समझो, बंटवारा ये केवल, मन का ही है। मन जो मिला था,सब एक थे तब, मन बंट गया,तो सब बंट गए अब। स्वार्थ सारा, इस मन का ही है, मन क्यूं इतना, आवारा हो गया। कौन किसके, मन पे भारी, किसमे कितनी, समझदारी। खेल जीवन, भर का है ये, मन का ही, और मन से है ये। बंटती जमीन, न बंटता चमन है, सागर बंटे ना, बंटता गगन है। मन तो हमारा, सागर से भी गहरा, बोलो फिर कैसे, बंटता ये मन है। लेखा जोखा इसका,बाद मे मिलेगा, क्या क्या मिला,और क्या खो गया। मन को अगर, साध लो तो समझो, माया का यह खेल, वहीं रुक गया। ✍️ विरेन्द्र शर्मा

विश्व काव्य दिवस

चित्र
  **विश्व काव्य दिवस ** रोना हंसना, गाना चिल्लाना, शाश्वत गुण है, मानव का। न जाति धर्म का, बंधन है, न सीमाएं बनी, बंधन इसका। बिना शब्दों की, रचना के, गीत न कोई, बन पाता। गीत हुआ मुखरित, शब्दों से, वही काव्य, है कहलाता। भावों की अभिव्यक्ति, है कविता, पाषाण को भी, पिघला देती। बड़ी बड़ी दरारें, पल में, खुद मरहम करती, भर देती। मत मतांतर, देश काल के, उलझे हुए, रिश्ते जो हों। प्रबल शक्ति है, कविता में, हर उलझन, सुलझा देता वो। विश्व काव्य दिवस, का मतलब, मानव का, एक सूत्र होना। बैर भाव सब, छोड़ो पीछे, आओ कविता, रचें सलोना।   ✍️ विरेन्द्र शर्मा

होली आई रे

चित्र
होली आई रे, होली आई रे, रंगों के त्यौहार की सबको बधाई रे। होली आई रे। होली की रात पिछली, मिष्ठान की तैयारी। रंगीन कल के सपने, देखें सभी नर नारी। महिलाएं कुछ किचन में गुझिया बना रही हैं। होली की है तैयारी, गप्पे लड़ा रही है। कोई लोई बनाता है, लगा कोई बेलने। भरता है कोई, कोई तल रहा है तेल में। गुझिया भी बन गई है, सब लोग सो गए हैं। होली के रंग बिरंगे सपनों में खो गए हैं। चेहरे पे थकन उनके न देती दिखाई रे। होली आई रे। होली की भोर है, बच्चों का शोर है। उल्लास ही उल्लास दिखता चारों ओर है। पिचकारी कहीं है तो कहीं रंग भरे गुब्बारे। बच्चे है रंग बिरंगे, होली खेलते सारे। युवक भी कम नहीं हैं, टोली बनाए हैं। जा के अबीर सबको घर घर लगाए हैं। बूढों का पूछना क्या? सबकी खुशी में खुश हैं। है सबके दिल में खुशियां, महिला है या पुरुष है। घर में सभी के खुशियों की सौगात आई रे। होली आई रे। कीचड़ में कुछ हैं डूबे, कुछ डूबे रंग में हैं। सुध बुध भुला के दिख रहे, कुछ डूबे भंग में हैं। कुछ हैं बहुत नशे में, गाड़ी चला रहे हैं। ना जाने कितने घर के दिए बुझा रहे हैं। त्यौहार यह मिलन का, फिर क्यों बिछड़ रहे हैं? कुछ आड...

छेड़ो बांसुरी की तान

चित्र
  **छेड़ो बांसुरी की तान ** कोई मीत में मगन, कोई प्रीत में मगन, कोई नृत्य में मगन, कोई गीत में मगन। कोई राग में मगन, तो कोई साज में मगन, खुशी चाहते सभी, बुझाते अपनी अगन। आया बसंत बहार, खिल उठा हर चमन, खुशनुमा लग रहा, आज धरती गगन। खिले टेसू के फूल,चाहे पत्तियों के बिन, केसरिया रंग से पूरा, खिल गया ये वन। बौराने लगे आम , गूंजती है कोयल की तान, खुशबू बिखेरती है, मदमस्त हो पवन। प्रकृति की ये छटा, बढ़ाए मन की तपन, मन बहक बहक जाए, करे कोई क्या जतन। आओ सखी मिलकर, करें कोई तो यतन, इस प्रेमाग्नि का भला, अब कैसे हो शमन। कृष्ण की राह ही, अब निहारते हर नयन, छेड़ो बांसुरी की तान, मिले दिल को सुखन।  रास रंग का वही, भर दो तन में उमंग, चाहतों का चाह से, आज हो जाए मिलन। ✍️ विरेन्द्र शर्मा

पर्यावरण संरक्षण

चित्र
  जीवन यदि बचाना है तो पर्यावरण बचाना होगा। खुद भी हमें समझना होगा, लोगों को समझाना होगा।। कुछ को मैं झकझोर जगा दूं, कुछ को तुम्हे जगाना होगा। प्रेरित हो, सब साथ चलें, कुछ ऐसा कर दिखलाना होगा।। जीवन यदि बचाना है तो पर्यावरण बचाना होगा। भूमि जकड़े पेड़ खड़ा था। कस कर मिट्टी को पकड़ा था।। पेड़ कट गया, मुट्ठी खुल गई। बारिश आई, मिट्टी घुल गई।। मृदा क्षरण गंभीर समस्या, फिर से पेड़ उगाना होगा। जल संकट के समाधान को हरित क्रांति लाना होगा।। जीवन यदि बचाना है तो पर्यावरण बचाना होगा। मानव तीव्र गति से भागे। कितना होगा उन्नत आगे।। आधुनिकता में खोया है। गहरी नींद खुले तो जागे।। कहीं ग्लेशियर पिघल न जाए, खुद पर रोक लगाना होगा। लेकर अपनी जिम्मेदारी, सबको आगे आना होगा।। जीवन यदि बचाना है तो पर्यावरण बचाना होगा। धुंआ ऊपर, धुंआ नीचे। धुंआ आगे, धुंआ पीछे।। धुंआ अंदर, धुंआ बाहर। वायुमंडल धूम्र समंदर।। टी बी, कैंसर से बचना है, वायु शुद्ध बनाना होगा। जब तक वायु शुद्ध न होगी, हमको अलख जगाना होगा।। जीवन यदि बचाना है तो पर्यावरण बचाना होगा। नष्ट न होती कभी प्लास्टिक। समझो, ये है बात मार...