आए हैं राजा राम


स्वागत है आपका आए हैं राजा राम

पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम


भेंट मिठाई बांटिए, आए हैं राजा राम

मिलकर खुशी मनाइये, आए हैं राजा राम

पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम


फूल से अंगना महकाइये,  आए हैं राजा राम

रंगो से द्वार सजाइए, आए हैं राजा राम

पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम


छप्पन भोग लगाइए, आए हैं राजा राम

माथे तिलक लगाइये, आए हैं राजा राम

पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम


आरती की थाल सजाइए, आए हैं राजा राम

ढोल नगाड़े बजाइए, आए हैं राजा राम

पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम


सीता जी संग लाए हैं, आए हैं राजा राम

वानर दल उठ आए हैं, आए हैं राजा राम

पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम


आए थे जिस प्रेम से शबरी के श्री राम,

उसी प्रेम से आए हैं मेरी कुटिया में राम

अहिल्या के श्री राम, केवट के श्रीराम,

दशरथ के श्री राम, कैकई के श्री राम


स्वागत है आपका आए हैं राजा राम

पधारे हैं राजा राम, विराजे हैं श्री राम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज, अभी नशे का सामान छोड़ दीजिए

पत्रकारों के लिए विशेष रचना

सबके पास कुछ ना कुछ सुझाव होना चाहिए।