अपना फर्ज निभाते हैं
इस दुनिया में सब,
अपना फर्ज निभाते हैं।
बी. पी. शुगर बढ़ाने वाले ही,
मशीन व दवाई लाते हैं।।
जी हां, इस दुनिया में सब,
अपना फर्ज निभाते हैं।
मैं हूं ना कहने वाले ही,
साथ छोड़ जाते हैं।।
वो हमारे सुख में,
साथ आते नही हैं।
क्योंकि फर्ज है उनका भी,
दुख में मुस्कुराते नहीं हैं।।
बहुत शातिर हैं,
वो चंद लोग,
जो अपना फर्ज निभाते हैं।
क्योंकि परेशानियों में डालकर,
वो अकेले में मुस्कुराते हैं,
लेकिन वो अपना फर्ज जरूर निभाते हैं।।
वो कुछ ऐसा नहीं कहते,
कि किसी बात की शुरुआत हो।
और कुछ ऐसा भी नहीं करते
जिससे सुख भरी रात हो।।
लेकिन हमें तकलीफ में देखकर,
वो हमे अपनाते हैं।
पीठ पीछे मुस्कुराकर,
वो सामने से फर्ज निभाते हैं।।
अपनों के दायरे में नाम आता है इनका,
जो ऐसा फर्ज निभाते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें