रामनाम-नामावलि
।। रामनाम-नामावलि।।
✍️ विरेन्द्र शर्मा “अनुज”
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
राम नाम से आंखें खुलती, आंखें बंद करें तो राम।
राम बिना पत्ते ना हिलते,गिनती का आरंभ ही राम।।
दादा राम पोता राम दादा के परदादा राम।
काका राम बेटा राम, मामा राम भांचा राम।।
दयाराम पुनिराम , ढालुराम गयाराम।
आजूराम साजूराम, कालूराम मयाराम।।
गन्नूराम धन्नुराम, झाड़ूराम जीतूराम।
हीराराम मोतीराम, पूनाराम गीतूराम।।
दुजराम तीजराम, चैतराम बैसाखूराम।
झड़ीराम जेठूराम,कार्तिकराम फागूराम।।
मंशाराम टीकाराम,खेलनराम मेलनराम।
सीताराम गीताराम,भूलनराम झूलनराम।।
रामपुकार रामबिशाल,रामदयाल रामकृपाल।
रामप्रसाद रामनिवास,रामसनेही रामनिहाल।।
रामकृष्ण रामकुमार, रामभरोसे रामअवतार।
रामचरण रामशरण, रामनिशाद रामअधार।।
रामानुज रामाचार्य, रामेश्वर रामपाल।
रामाश्रय रामनिहोरे,रामाधीन रामलाल।।
शिवराम विष्णुराम, हरेराम हरिराम।
धनदराम सनदराम,कलिराम बलीराम।।
धनउराम बनऊराम, सनऊराम भूखऊराम।
तीजऊराम दौआराम, बिसौहाराम पुसउराम।।
संतराम मंतराम, ढेलाराम बिदेशीराम।
राजाराम मनाराम, मेलाराम परदेशीराम।।
जंतराम टंकराम, मालिकराम खेलाराम।
भोजराम लालाराम, सालिकराम बालाराम।।
लीलाराम जगतराम, चंदगीराम मंगतराम।
सुधराम बुधराम , बंदगीराम भगतराम।।
रामस्वरूप रामबहोरे, रामनिरूप रामनिवास।
रामसजीवन रामदुलारे, रामनाथ रामप्रकाश।।
रामबोला रामधन, रामखिलावन रामनयन।
चंदनराम बंदनराम, कृपाराम रामबदन।।
मनकुराम इतवारीराम,मंगलराम बनवारीराम।
ननकु राम लखीराम, सखीराम बुधवारीराम।।
हुलसीराम ऋषिराम, तुलसीराम मुनीराम।
सोनाराम जोतीराम, बालकराम धुनिराम।।
सर्वत्र गूंजता राम ही राम, राम बिना कोई ना काम।
सांसों के स्पंदन में राम,हर दिल के धड़कन में राम।।
पूछो कहां नहीं है राम, ढूंढों जहां वहींं हैं राम।
राम में सब सबमें हैं राम, राम नाम है चारो धाम।।
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें