पाइथागोरस प्रमेय बच्चों, है बहुत आसान
पाइथागोरस प्रमेय बच्चों, है बहुत आसान।।
लम्ब, आधार, कर्ण है, भुजा समकोण त्रिभुज की।
कर्ण अग्रज की निशानी, लम्ब आधार अनुज की।।
सिद्ध किया पाइथागोरस ने, देकर ठोस प्रमाण।
पाइथागोरस प्रमेय को जान।
पाइथागोरस प्रमेय बच्चों, है बहुत आसान।।
लम्ब, आधार का बच्चों, पृथक ही वर्ग निकालो।
जोड़ दोनो वर्गों को संग आपस में मिला लो।।
वर्गमूल जो उसका निकले, होगा कर्ण समान।
पाइथागोरस प्रमेय को जान।
पाइथागोरस प्रमेय बच्चों, है बहुत आसान।।
कर्ण और लम्ब का बच्चों, पृथक ही वर्ग निकालो।
कर्ण के वर्ग से बच्चों लम्ब का वर्ग घटा लो।।
वर्गमूल उसका निकलेगा, जो आधार समान।
पाइथागोरस प्रमेय को जान।
पाइथागोरस प्रमेय बच्चों, है बहुत आसान।।
कर्ण, आधार का बच्चों, पृथक ही वर्ग निकालो।
कर्ण के वर्ग से अब तुम, वर्ग आधार घटा लो।।
वर्गमूल निकलेगा फिर जो होगा लम्ब समान।
पाइथागोरस प्रमेय को जान।
पाइथागोरस प्रमेय बच्चों, है बहुत आसान।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें