राम गाथा
राम गाथा बालपन की मर्यादा कैकई मां के लाडले सबसे ज्यादा। आइए सुनिए कलयुग में अनकही अनसुनी राम गाथा। श्री राम जी को पता था कि वह नारायण के अवतार भगवान थे। और अयोध्यावासी के साथ परिवार के सदस्य भी अनजान थे। कैकई मां के सबसे लाडले श्री राम थे, कुछ पिछले जन्म के अधूरे काम थे। बस इसलिए राम वनवास में कैकई मां बदनाम थी। श्री राम जी के वनवास को पंख से लेकर शंखनाद तक कैकई मां के कारण ही उड़ान मिली। अहिल्या तारण बाली मिलन गरुड़ का सहयोग यहां तक की कैकई मां के कारण ही हनुमान को भक्ति की पहचान मिली। कैकई मां के स्वार्थी स्वभाव के साथ मंथरा कानभरण सबको दिखा। क्या भरत जैसा पुत्र कौशल्या जैसी सास मांडवी जैसी पत्नी और सीता जैसी नारी का त्याग किसी को दिखा। यदि पुत्र मोह में कैकई मां का स्वभाव सामने ना आता। तब कहां कोई सुनता कलयुग में अलग पहलू से राम गाथा।