मैं इस युग का नहीं हूँ


मैं इस युग का नहीं हूँ 


मेरे जुबान पर तो हर समय राम राम है 

हर नारी का मेरी नजरों सिर्फ सम्मान है 

हाँ मैं शायद त्रेता युग का ही हूँ 

मैं इस युग का नहीं हूँ 

त्रेता युग में माँ का सम्मान था 

लेकिन इस युग में नारी का अपमान है 

त्रेता युग में माँ के लिए बेटे ने 14 वर्ष वनवास किया 

इस युग में माँ तो वृद्धा आश्रम जा रही है 

त्रेता युग में माँ ने वनवास में शिक्षा दे कर सबको 

सम्मानित करवाया 

इस युग में पैसे दे कर भी शिक्षा का कोई मोल नहीं है 

त्रेता युग में नारी ने अग्नि परीक्षा दे कर पति का सम्मान बचाया 

लेकिन इस युग में नारी तो पति को नीले ड्रम में डाल रही है 

त्रेता युग के राज में राम थे जिनके चरणों में चारो धाम थे 

इस युग में चारो धाम है 

मगर किसी के जुबान पर राम नहीं 

राम के राज्य में असुरों का बोल बाला है 

यहाँ माँ के लिए बहन के लिए सिर्फ अभद्र भाषाए आती है लोगो के जुबान पर

छोटी छोटी बातो पर माँ बहन को ला रहे है

इस राम के पावन धरा को लोग 

राक्षसों का गड़ बना रहे है 

मज़ाक बना कर रख दिए है हर एक काम का 

गलत चीजे कर के सौगंध खाते है राम का 

दरिंदगी मचा रखे है ये लोग सरेआम 

हाँ अब कोई भी नहीं लेता है राम का नाम 

मै शायद त्रेता युग का ही हूँ 

दिल कहता है मेरा मैं इस युग का नहीं हूँ 


करन बघेल........

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकारों के लिए विशेष रचना

रिश्ते

ज़रूरत