यह राम नाम की महिमा है
Chorus
यह राम नाम की महिमा है, यह राम नाम की महिमा है।
यह राम नाम की महिमा है, यह राम नाम की महिमा है।
Verse 1
सदियों से कहते आए हैं, मंदिर वहीं बनेगा।
भारत का हर बच्चा बच्चा, जय श्री राम कहेगा।
लंबी बहुत लड़ाई हमने, इसके लिए लड़ी है।
सत्य सनातन धर्म सदा था, यूं ही सदा रहेगा।
Chorus
यह राम नाम की महिमा है, यह राम नाम की महिमा है।
यह राम नाम की महिमा है, यह राम नाम की महिमा है।
Verse 2
कई भक्तों ने बलिदान दिया, तब जाकर यह क्षण आया है।
उन भक्तजनों ने नाम अपना, स्वर्णाक्षर से लिखवाया है।
दुनिया ने देखा है किसने, क्या दंड यहां पर पाया है।
और किसने निरपराध भक्तों को, गोली से मरवाया है।
विपरीत हवाओं पर भी..
हम डटे सनातन वाले..
प्राणों की चिंता फिर कैसी..
श्री राम प्रभु रखवाले..
Chorus
यह राम नाम की महिमा है, यह राम नाम की महिमा है।
यह राम नाम की महिमा है, यह राम नाम की महिमा है।
Verse 3
तकरीबन हमने पांच सदी में, यह सपना साकार किया।
संग्राम निरन्तर चला जो था, उसने अपना आकार लिया।
जो भक्त हुए हैं बलिदानी, उनको तो मोक्ष का द्वार मिला।
जो बचे शेष इस धरती पर, उनको मंदिर आधार मिला।
फिर राम राज्य लौटा है..
और प्रेम भाव जागा है..
दुर्भाग्य सभी भक्तों का..
अब उल्टे पांव भागा है..
Chorus
यह राम नाम की महिमा है, यह राम नाम की महिमा है।
यह राम नाम की महिमा है, यह राम नाम की महिमा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें