हाइकु 1

1
=======
जिंदगी अर्थ
हँसना, मुस्कुराना
जीने की शर्त
=======
2
=======
जिंदगी गर्त
गम में डूब जाना
आँसू है व्यर्थ
=======
3
=======
जिंदगी अर्थ
सुनहरी यादों की
धुंधली पर्त
=======
4
=======
जिंदगी पथ
मानव है पथिक
मौत गंतव्य
=======
5
========
कोई भी कहीं
कायदा-ए-जिंदगी
समझा नही
========
6
=======
सत्य विचार
जिंदगी का अर्थ है
परोपकार
=======
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें