ऐ जिन्दगी तूने जीना सिखा दिया


ऐ जिन्दगी तूने जीना सिखा दिया।
ऐ जिन्दगी तूने हर गम पीना सिखा दिया।।


ऐ जिन्दगी तूने मुझे मजबूत बनाया है।
इसलिये मुझे आज तुझ पे बहुत प्यार आया है।।


ऐ जिन्दगी आ मेरे पास तुझे गले लगा लूं।
छोड़ के सारी बातें, सब सिर्फ तुझ पे लुटा दूं।।


ऐ जिन्दगी मुझे डर था कि तुझे प्यार करने से मेरे रिश्ते टूट ना जाएं।
अच्छा हुआ भ्रम टूट गया, चल खुल के जिया जाए।।


ऐ जिन्दगी चल, तेरे साथ चलने का फैसला किया।
शुक्रिया ऐ जिन्दगी तूने हर हाल में जीना सिखा दिया।।


रचनाकार
अनीता झा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज, अभी नशे का सामान छोड़ दीजिए

पत्रकारों के लिए विशेष रचना

सबके पास कुछ ना कुछ सुझाव होना चाहिए।